फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five trains of fire brigade caught fire in Madhobadi's pulp mill

माधोबाड़ी की दाल मिल में लगी आग फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 30 Jul 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five trains of fire brigade caught fire in Madhobadi's pulp mill
आग बुझाती दमकल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। ईंट पजाया चौराहे के पास माधोबाड़ी की दाल मिल में बुधवार देर रात आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने रात 12:30 बजे आग पर काबू पाया। सीएफओ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायर स्टेशन को ईंट पजाया की मुरारी एंड संस दाल मिल में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत ही सीएफओ सीएम शर्मा, एफएसओ रवीश दीक्षित टीम लेकर पहुंच गए। इस बीच आग विकराल हो गई। इस पर काबू पाने के लिए एक के बाद एक पांच गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। एफएसओ ने बताया कि मिल और गोदाम काफी पुराना है। इसमें लकड़ी की कड़ी की छत हैं। इसमें कितना माल था, क्या नुकसान हुआ है, यह मालिकों से बात करके सुबह ही पता लग सकेगा। मिल में घटना के वक्त चौकीदार भी नहीं था। शॉर्टसर्किट से आग लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed