फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five thousand guests will bestow their blessings upon 922 couples at a mass wedding ceremony.

Bareilly News: सामूहिक विवाह समारोह में 922 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे पांच हजार मेहमान

Wed, 21 Oct 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five thousand guests will bestow their blessings upon 922 couples at a mass wedding ceremony.
बरेली। जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 922 जोड़े नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। यह भव्य आयोजन बरेली कॉलेज मैदान समेत जिले के नौ स्थानों पर होगा। करीब पांच हजार मेहमान नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 922 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। पुरोहितों की जिम्मेदारी तय की गई है। एक पुरोहित 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराएगा। इससे विवाह की रस्में निर्धारित समय में पूरी होंगी। नवदंपतियों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए उपहार भी दिए जाएंगे। समारोह में शामिल होने वाले करीब पांच हजार मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में मिक्स वेज, मटर पनीर, रायता, सलाद और मिठाई शामिल हैं।
विज्ञापन



नौ स्थानों पर होगा आयोजन

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में नौ स्थानों पर विवाह समारोह होंगे। बरेली कॉलेज में सबसे बड़ा आयोजन होगा, जहां 452 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। मीरगंज के श्रीराम बरात घर में 111 और फरीदपुर के आश्रम सत्संग भवन में 97 जोड़ों का विवाह होगा। भुता ब्लॉक परिसर में 95 जोड़े विवाह करेंगे। क्यारा के राधा रानी रिसॉर्ट में 90 और मझगवां ब्लॉक परिसर में 77 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed