फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five smugglers including woman arrested with smack worth one crore in bareilly

Bareilly News: एक करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को करते थे सप्लाई

Sat, 03 Jun 2023 08:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 08:10 AM IST
सार

बरेली में स्मैक तस्करी के मामले थम नहीं रहे। इस बार पुलिस ने महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चौंकाने वाली बात पता लगी है। ये तस्कर विश्वविद्यालय के छात्रों तक स्मैक सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
Five smugglers including woman arrested with smack worth one crore in bareilly
एएनटीएफ ने पकड़े स्मैक तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लखनऊ और बरेली की संयुक्त एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने भमोरा थाना पुलिस के साथ मिलकर अलीगंज क्षेत्र के पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। कुल 510 ग्राम स्मैक और 31 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


एएनटीएफ लखनऊ मुख्यालय के एसपी पवन कुमार को इस इलाके में स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी। तस्करों की धरपकड़ के लिए उन्होंने मुख्यालय के सर्विलांस प्रभारी और दो सिपाहियों को लगाया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात लखनऊ टीम ने बरेली टीम और भमोरा पुलिस के साथ अलीगंज थाने के खैलम निवासी पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कुरैशा बेगम, हसनैन, अब्दुल कय्यूम, हबीब उर रहमान और संजीत शामिल हैं। थाने में पुलिस और एएनटीएफ ने पूछताछ की। शुक्रवार को आरोपी जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों तक जाता था नशे का सामान

तस्करों ने बताया कि वह कच्चे माल को मणिपुर से मंगाते हैं और इससे स्मैक तैयार कर पंजाब, सहारनपुर, दिल्ली, नोएडा, मेरठ उत्तराखंड के हरिद्वार, मध्यप्रदेश के इंदौर में सप्लाई करते हैं। तस्करों ने बताया कि वह इन राज्यों के विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं से सांठगांठ रखते थे। उनके जरिये इसे छात्रों तक सप्लाई करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed