{"_id":"647aa65ac6a8c240a70f89c4","slug":"five-smugglers-including-woman-arrested-with-smack-worth-one-crore-in-bareilly-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को करते थे सप्लाई
Sat, 03 Jun 2023 08:10 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:10 AM IST
सार
बरेली में स्मैक तस्करी के मामले थम नहीं रहे। इस बार पुलिस ने महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चौंकाने वाली बात पता लगी है। ये तस्कर विश्वविद्यालय के छात्रों तक स्मैक सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
एएनटीएफ ने पकड़े स्मैक तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में लखनऊ और बरेली की संयुक्त एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने भमोरा थाना पुलिस के साथ मिलकर अलीगंज क्षेत्र के पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। कुल 510 ग्राम स्मैक और 31 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
एएनटीएफ लखनऊ मुख्यालय के एसपी पवन कुमार को इस इलाके में स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी। तस्करों की धरपकड़ के लिए उन्होंने मुख्यालय के सर्विलांस प्रभारी और दो सिपाहियों को लगाया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात लखनऊ टीम ने बरेली टीम और भमोरा पुलिस के साथ अलीगंज थाने के खैलम निवासी पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कुरैशा बेगम, हसनैन, अब्दुल कय्यूम, हबीब उर रहमान और संजीत शामिल हैं। थाने में पुलिस और एएनटीएफ ने पूछताछ की। शुक्रवार को आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन