फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five projects of smart city received 198.79 crores

स्मार्ट सिटी की पांच परियोजनाओं को मिले 198.79 करोड़

Fri, 18 Dec 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five projects of smart city received 198.79 crores
सीएम ने इन परियोजनाओं का किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीएम ने 981.62 करोड़ की दी सौगात, 111 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास
विज्ञापन

शहर में बनेगा एसी इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन और डिपो
संजय गांधी कम्युनिटी हॉल का होगा जीर्णोदधार और सौंदर्यीकरण

बरेली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों से संवाद करने के साथ बरेली को 981.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 का शिलान्यास किया। इनमें शहर में एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए करीब सवा पांच करोड़ लागत के चार्जिंग स्टेशन और डिपो, साढ़े दस करोड़ से संजय गांधी कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्घार और सौंदर्यीकरण और उसके तालाब को पिकनिक स्पॉट बनाने जैसी कई परियोजनाएं शामिल थीं।
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इनका संचालन नगर निगम को करना है। संजय गांधी कम्युनिटी हॉल का जीर्णोद्घार और सौंदर्यीकरण भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत होगा। इसके पास ही बदहाल तालाब को संवारकर पिकनिक स्पॉट बनाने की योजना है। सीएम ने इसके लिए 10.40 करोड़ रुपया दिया है। इसके अलावा चार स्थानों पर एसटीपी निर्माण के लिए 14.61 करोड़, 80 स्मार्ट क्लास निर्माण के लिए 5.32 करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन

योगी ने कहा, बरेली में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट
पिछले साल लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि बरेली एयरपोर्ट से जल्द उड़ाने शुरू होंगी। मगर डेढ़ साल से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी हवाई सेवा शुरू करने के लिए कंपनी ही तय नहीं हो सकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा के बीच बरेली से हवाई सेवा जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में भी एयरपोर्ट का मुद्दा उठा था। विधायकों ने कहा कि कैबिनेट ने नाथनगरी नाम से एयरपोर्ट का नामकरण किया लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मसिटी का जिक्र किया तो उछले युवा

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरक ार की ओर से किए जा रहे विकासपरक कार्य हताश और निराश विपक्ष को हजम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में फिल्म सिटी बसाकर युवाओं के सपनों और रोजगार की उम्मीदों को पंख लगने की बात कही तो पंडाल में मौजूद युवा वर्ग ने खड़े होकर जय श्री राम के नाम जयकारा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि विकास कार्य की यात्रा जारी रहेगी।

जाते-जाते झंडे-बैनर उतार ले गए किसान

कार्यक्रम खत्म होते ही तमाम कार्यकर्ता और किसान पंडाल में लगे झंडे, बैनर, फ्लेक्सी आदि उतारने में जुट गए। जिसके जो हाथ लगा उसे लेकर चलता बना। कुछ पुलिस वालों और पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर लोग नहीं माने।

समर्थकों के साथ पहुंचे मंदिर के महंत

सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मुलाकात के लिए किसान सम्मेलन स्थल पर गुरु गौरक्षनाथ आश्रम नव दुर्गा मंदिर साहूकारा के महंत किशोरनाथ भी समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो सकी। ब्यूरो

नाथ नगरी सर्किट बनाने की मांग

बरेली। नाथनगरी जलाभिषेक समिति ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिव मंदिरों को नाथ सर्किट से जोड़ने की मांग की ताकि दर्शन के लिए पहुंच रहे लोगों को कोई समस्या न हो। डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने किसान सम्मेलन के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह ज्ञापन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed