{"_id":"687208b0d1a2e175710f95c4","slug":"five-miscreants-arrested-in-encounter-one-injured-by-bullet-in-bareilly-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; शराब की दुकान में की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; शराब की दुकान में की थी चोरी
Sat, 12 Jul 2025 12:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:33 PM IST
सार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले शराब की दुकान में चोरी की थी। आरोपियों ने कई और घटनाएं करना कबूल की हैं।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक ये बदमाश रात में कठपुला पुल के पास से होकर गुजर रहे थे और कहीं घटना करने के चक्कर में थे। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश भमोरा थाने के गांव धनोरा निवासी रविंद्र के बांयें पैर में पुलिस की गोली लग गई। उसके अलावा धनोरा गांव निवासी सियानंद उर्फ श्याम, भमोरा थाने के तजपुरा निवासी गुड्डू, बिशारतगंज थाने के गांव ढका निवासी जगतपाल और बदायूं के थाना दातागंज के गांव सेरहा निवासी अवनीश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पांचों बदमाशों के पास से दो तमंचे, लूटी गई अंग्रेजी शराब व दो बाइक बरामद की गई। इन बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की थी। घायल रविंद्र को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने चोरी की और भी घटनाओं को करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन