फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five licenses for fertilizer sales cancelled, eight suspended

Bareilly News: उर्वरक बिक्री के पांच लाइसेंस निरस्त, आठ निलंबित

Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five licenses for fertilizer sales cancelled, eight suspended
बरेली। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को कई बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अनियमितता मिलने पर पांच का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही आठ अन्य का निलंबित किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि कृषि विभाग की टीमों ने जनपद के 84 बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर विशाल खाद भंडार (पैगा), मिश्रा फर्टिलाइजर्स (उमरिया कल्याणपुर), अमन खाद भंडार (क्योलड़िया), कृषि सेवा केंद्र (महलऊ) और लोधी ट्रेडर्स (रामनगर) के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, सरकारी आदेशों की अवहेलना करने और बिना खतौनी प्राप्त किए खाद वितरण करने के मामले में आठ अन्य विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। लाइसेंस निलंबित होने वालों में प्रकाश सीमेंट स्टोर (बल्लिया), हसन खाद भंडार (बहेड़ी), सैनिक खाद भंडार (लौंगपुर), पंकज खाद भंडार (खतौला हुलासबुकुंवर), यादव कृषि रक्षा केंद्र (पुरैना), सुभाष एग्रो एजेंसी (रामनगर), प्रतिमा एग्रो ट्रेडर्स (चकदाह) और उमावीरा एग्री क्लीनिक (चठिया पखुरनी) के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बरेली में वर्तमान में 25,838 मीट्रिक टन यूरिया (5,74,177 बैग) और 21,961 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक (4,39,220 बैग) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। चेतावनी दी है कि सभी थोक और फुटकर विक्रेता किसानों को निर्धारित मूल्य पर और जोत के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराएं। किसानों से अपील की गई है कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही यूरिया और डीएपी का प्रयोग करें और अनावश्यक भंडारण या अधिक खरीदारी से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed