{"_id":"6ae268e8b6ec7bf18200aa5f","slug":"five-lakh-rupee-fine-imposed-on-the-executing-agency-for-bypassing-standards-bareilly-news-c-4-bly1015-997647-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मानकों को दरकिनार करने पर कार्यदायी संस्था पर पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मानकों को दरकिनार करने पर कार्यदायी संस्था पर पांच लाख का जुर्माना
विज्ञापन
बरेली। इंदिरा नगर में 24 घंटे जलापूर्ति की योजना में देरी व निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी पर कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फरवरी 2027 तक काम पूरा नहीं होने पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई। बुधवार को वार्ड 23 में अमृत निर्मल जल योजना की समीक्षा के दौरान कार्य में देरी और कई स्थानों पर मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।
वार्ड 23 के पार्षद सतीश चंद्र कातिब के इंदिरा नगर स्थित कैंप कार्यालय में शाम चार बजे समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना की प्रगति, कनेक्शन देने व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान कार्य में देरी और कई स्थानों पर मानकों के अनुरूप काम नहीं होने का मामला सामने आया। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए। बैठक में संस्था के जेई पर अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप भी लगा। नगर आयुक्त ने टीम के साथ वार्ड का निरीक्षण भी किया।
डी ब्लॉक में सर्विस लेन से दिए जाएं कनेक्शन
बैठक में डी ब्लॉक में पेयजल कनेक्शन देने के लिए सर्विस लेन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। वार्ड में मौजूद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी कनेक्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए निर्धारित मानकों के अनुसार शुल्क तय कर कनेक्शन जारी करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
स्कूल, मंदिर व आयुष्मान केंद्र भी जुड़ेंगे
योजना के तहत वार्ड के विद्यालयों, मंदिरों, आयुष्मान केंद्र व पोस्ट ऑफिस को भी पेयजल कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि योजना का लाभ केवल आवासीय क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थलों को भी मिले। नगर आयुक्त ने फरवरी 2027 तक कार्य हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर जलकल महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य, अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार, नामित पार्षद राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।