Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five drains to be built in Indranagar at a cost of Rs 6.70 crore, construction of two begins

Bareilly News: इंद्रानगर में 6.70 करोड़ से बनेंगे पांच नाले, दो का निर्माण शुरू

Tue, 24 Nov 2026 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Five drains to be built in Indranagar at a cost of Rs 6.70 crore, construction of two begins
बरेली। इंद्रानगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम पांच अलग-अलग मार्गों पर नाला निर्माण कराएगा। इसमें दो नालों का निर्माण शुरू हो गया है। अवस्थापना विकास निधि से स्वीकृत इन कार्यों पर 6.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नालों का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। नगर निगम ने संबंधित ठेकेदारों को कार्यादेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से 2.32 करोड़ से स्वयंवर बरातघर से वीर छत्रपति शिवाजी चौक तक दोनों ओर नाला निर्माण शुरू कराया गया है। डॉ. एके चंदेल के घर से इंद्रानगर मुख्य मार्ग, मानस अस्पताल होते हुए वीर छत्रपति शिवाजी चौक तक 1.28 करोड़ रुपये से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इंद्रानगर डी-ब्लॉक में रतन स्वीट्स मोड़ तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाला निर्माण पर 1.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जेपी भाटिया के मकान से पार्षद आवास होते हुए पानी की टंकी तक व पाल आटा चक्की वाली गली में दोनों ओर नाला बनाने के लिए 1.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

ओम ज्वैलर्स तक और गली बालाजी रेस्टोरेंट, रतन स्वीट्स में ब्रिकवर्क नाला निर्माण के लिए 82.40 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। ठेकेदारों को सात दिन में अनुबंध संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इंद्रानगर में कुल 6.70 करोड़ से पांच नालों का निर्माण कराया जाएगा। दो नालों पर काम शुरू करा दिया गया है। सभी कार्य छह माह के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed