{"_id":"6859a366d0e705dbf20e9b04","slug":"five-devotees-from-hapur-going-to-manauna-dham-were-injured-in-an-accident-bareilly-news-c-4-bly1015-668054-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनौना धाम जा रहे हापुड़ के पांच श्रद्धालु हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनौना धाम जा रहे हापुड़ के पांच श्रद्धालु हादसे में घायल
विज्ञापन
बरेली। मनौना धाम जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह हापुड़ निवासी 38 वर्षीय कमल सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में कमल सिंह के अलावा राजबाला, भारती व अवधेश समेत पिंटू सवार थे। कार चला रहे अवधेश सिपाही हैं। बदायूं रोड पर बल्लिया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मनौना धाम जाने वाली रोड खराब होने और वाहनों की अधिक रफ्तार होने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार को हरदोई और फर्रुखाबाद से मनौना धाम आए श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकरा गया था। हादसे में एक महिला और उसके दो साल के भांजे की मौत हो गई थी।