फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five-day 'Yellow Alert': Heavy rainfall expected.

Bareilly News: पांच दिन का यलो अलर्ट, होगी झमाझम बारिश

Wed, 08 Jul 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Five-day 'Yellow Alert': Heavy rainfall expected.
बरेली। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद से बरेली और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने जिले के लिए आगामी पांच दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और अच्छी बरसात होगी, जिसके बाद ही मौसम सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही और कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इसके बावजूद लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि लोग दिनभर पसीना पोंछने को मजबूर रहे और चिपचिपी गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया। मंगलवार को बरेली का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने रात के समय भी गर्मी का अहसास बनाए रखा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया देश भर में मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली अत्यधिक नम हवाएं लगातार क्षेत्र में दाखिल हो रही हैं। अगले पांच दिनों के यलो अलर्ट के दौरान होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed