फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five covid positive case in bareilly

कोरोना : गर्भवती महिला और 84 वर्षीय बुजुर्ग समेत पांच संक्रमित

Mon, 20 Jun 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
five covid positive case in bareilly
बरेली। कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को पांच नए केस मिले हैं। हालांकि रविवार को ही पांच संक्रमितों का होम आइसोलेशन खत्म हो गया, लिहाजा जिले में सक्रिय केसों की संख्या 12 पर स्थिर है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर रामेश्वर कॉलोनी का रहने वाला 31 वर्षीय युवक बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। 13 जून को वह साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर गया था जहां से अगले दिन लौटने के दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। बुखार होने पर उसने 17 जून को कोविड जांच कराई थी। 18 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बहेड़ी के गांव सिया ठहरी की आठ माह की गर्भवती महिला को 16 जून को बुखार आया। परिजन उसे सीएचसी पर ले गए जहां कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री या किसी संक्रमित के संपर्क में आने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में रहने वाली 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 84 वर्षीय उनके पति और 27 साल का पोता तीनों संक्रमित मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि वे अलीगढ़ एक कार्यक्रम में शामिल होकर 16 जून को लौटे। सांस लेने में हल्की दिक्कत होने पर बुजुर्ग ने रविवार को कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. अनुराग ने बताया कि सभी संक्रमित लक्षणरहित, होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 31वें नंबर पर पहुंचा बरेली
दो हफ्ते पहले 48 घंटे के लिए कोरोना मुक्त हुए बरेली में अब 12 सक्रिय केस हैं। करीब सप्ताह भर से प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हो रही है। पहले 72वें स्थान पर आया बरेली लगातार बढ़ते केस के साथ अब 31वें स्थान पर है। सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से घर पर एंटीजन किट से जांच में पुष्टि होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने को कहा है ताकि तबीयत बिगड़ने पर उचित इलाज और कोरोना संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके। बाजार, भीड़भाड़ या किसी आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के साथ सभी से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed