फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five accused arrested for demanding 10 lakh as extortion money.

Bareilly News: 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for demanding 10 lakh as extortion money.
फतेहगंज पश्चिमी। सुभाषनगर ग्वाला गली निवासी पंकज त्रिपाठी ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पंकज ने पुलिस को बताया कि जुलाई में वह कैनविज कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठे थे। तब ग्लोबल मानव केयर के फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से जुड़े लोगों ने उन्हें कार्यालय बुलाकर रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया था। 20 अगस्त को पंकज कार्यालय जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर खड़े लोगों ने उनको रोका। तमंचा और लाइसेंसी बंदूक दिखाकर मारपीट की। आरोपियों ने पहले दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को गोली मारने और ट्रक से कुचलवाने की धमकी दी गई। आरोपियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

तहरीर के आधार पर हरेंद्र प्रकाश, सोमपाल सिंह, हेमंत पटेल, प्रवेश कुमार पटेल, प्रवेश मिश्रा, नरेश मौर्य, फिरोज खान, हरपाल सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, हरेंद्र, सोमपाल, प्रवेश, हेमंत और नरेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed