फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   first roza iftar

पहला रोजा खानकाहों से घर तक सजे इफ्तार के दस्तरखान

Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
first roza iftar
बरेली। रमजान मुबारक का पहला रोजा उत्साह और अकीदत से भरा रहा। खानकाहों से लेकर घरों तक इफ्तार के दस्तरखान सजाए गए। लोगों ने साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया।
विज्ञापन

भोर में सहरी खाने के बाद लोगों ने पहले रोजे की नीयत की। एक तरफ जहां कारोबारी और नौकरीपेशा लोग अपने काम पर निकल गए। जो लोग घरों पर रह गए वे कुरान की तिलावत और नमाज में मशगूल रहे। बाजार में तमाम लोग अपनी दुकानों पर कुरान से तिलावत करते रहे। शाम होते ही लोग इफ्तारी का सामान खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ने लगे। घरों में भी तरह-तरह के पकवान बनाए गए, जो न सिर्फ घर के दस्तरखान पर सजे, बल्कि मस्जिदों में भी इफ्तार के लिए भेजे गए। शाम को इफ्तार के वक्त खासतौर से खानकाह नियाजिया में पहले रोजे की इफ्तारी का खास इंतजाम किया गया। सज्जादानशीन अल्हाज शाह मेहंदी मियां, मुंतजिम शब्बू मियां नियाजी और तमाम खानवादों के साथ मुरीदों ने रोजा इफ्तार किया। दरगाह आला हजरत, दरगाह ताजुश्शरिया, हजरत शाह शराफत मियां दरगाह, खानकाह वामिकिया निशातिया, दरगाह हजरत वली मियां, दरगाह शाहदाना वली में भी सामूहिक रोजा इफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed