फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First installment of composite grant released to government schools

Bareilly News: सरकारी स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त जारी

Mon, 21 Jul 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
First installment of composite grant released to government schools
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद ने जिले के सरकारी स्कूलों में सुधार और विकास कार्यों के लिए लगभग 9.56 करोड़ की कंपोजिट ग्रांट मंजूर की है। इस राशि से स्कूलों की दशा बदलने की उम्मीद है, जिससे हजारों बच्चों को बेहतर और स्वच्छ शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। विभाग की ओर से कुल ग्रांट में से 4.78 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। यह धनराशि जिले के 2,457 स्कूलों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। इस राशि का इस्तेमाल स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखने, रंगाई-पुताई करवाने, जरूरी मरम्मत कार्य, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र लगाने और विद्युत उपकरण ठीक कराने जैसे महत्वपूर्ण कामों में किया जाएगा। बीएसए संजय कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से जारी ग्रांट से स्कूलों के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया जाएंगा। इसके साथ ही मिले निर्देश के अनुसार 10 प्रतिशत राशि स्वच्छता पर खर्च की जाएगी। सोमवार से स्कूलों के खातों में राशि जारी कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed