फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First flight from Mumbai to Bareilly, flying for seven days from 26 to Delhi

मुंबई से बरेली पहुंची पहली फ्लाइट, 26 से दिल्ली के लिए सातों दिन उड़ान

Fri, 13 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
First flight from Mumbai to Bareilly, flying for seven days from 26 to Delhi
बरेलीः मुंबई के लिए बुकिंग कराने वाले पहले यात्री को बोर्डिंग पास देकर उड्डयन मंत्री ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- एलायंस एयरलाइन दिल्ली के लिए दो और फ्लाइट करेगा शुरू
विज्ञापन

प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बोले- धर्म, संस्कृति, पर्यटन, उद्योग के साथ बरेली का होगा चौतरफा विकास

बरेली। मुंबई के लिए हवाई सफर की बाट जोह रहे बरेली वासियों का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। मुंबई से 132 यात्रियों को लेकर 11:30 बजे बरेली पहुंची एयरबस ने यहां से मुंबई के लिए दोपहर 12:30 बजे 87 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। दिल्ली नागर विमानन मंत्रालय के कार्यालय से नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक राज्य उड्डयन मंत्री जनरल वीके सिंह और सांसद संतोष गंगवार ने वर्चुअल तौर पर झंडी दिखाकर पहली उड़ान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने घोषणा की कि बरेली से अब दिल्ली के लिए सातों दिन हवाई यात्रा सेवा मिलेगी। अभी तक सप्ताह में चार दिन के लिए फ्लाइट थी।

बृहस्पतिवार को बरेली एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल रहा। बरेली से मुंबई के लिए उड़ान के शुभारंभ के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने की बरेली वालों को बधाई देते हुए सिंधिया ने 26 अगस्त से बरेेली-दिल्ली के लिए सातों दिन उड़ान की जानकारी दी। कहा, एलायंस एयरलाइन दो और फ्लाइट बरेली से शुरू करने जा रहा है। लिहाजा, सप्ताह में चार दिन के बजाय अब सातों दिन दिल्ली के लिए फ्लाइट चलेगी। शनिवार को बरेली से बंगलूरू के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी और फिर मायानगरी के बाद आईटी सिटी से भी बरेली जुड़ जाएगा। प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बोले- दिल्ली के बाद अब मुंबई और बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू होने से धर्म, संस्कृति, पर्यटन, उद्योग के साथ ही बरेली का चौतरफा विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed