फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First FIR registered in Bareilly under bharatiya nyaya sanhita law

UP: भारतीय न्याय संहिता के तहत बरेली में प्रदेश की तीसरी FIR, अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले में लगी ये धारा

Mon, 01 Jul 2024 11:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 11:59 AM IST
सार

अंग्रेजों के बनाए गए कानून रविवार रात 12 बजे से खत्म हो गए। अब भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारत साक्ष्य अधिनियम लागू हो गया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत बरेली जिले में पहली एफआईआर बारादरी कोतवाली में दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
First FIR registered in Bareilly under bharatiya nyaya sanhita law
कोतवाली बारादरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डोहरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल से पीलीभीत के दंपती का एक महीने का बच्चा चोरी हो गया है। पिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत कुछ स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 97 के तहत लिखी गई। प्रदेश में नए कानून के तहत यह तीसरी एफआईआर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीलीभीत शहर में सुनगढ़ी गौंटिया निवासी सुशील कुमार गरीब लोगों को सस्ता भोजन कराने वाली संस्था के लिए काना बनाने का काम करते हैं। सुशील ने बताया कि उनकी पत्नी कोमल ने एक महीने पहले पीलीभीत के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


New Criminals Law: नया कानून लागू, अब नई धाराओं में होगी एफआईआर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था तो किसी की सलाह पर वह बच्चे को नौ दिन पहले बरेली के अपोलो अस्पताल में ले आए। उसे बेबी वार्मर में रखवा दिया गया। परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में ही वक्त काट रहे थे। रविवार रात दो बजे के बाद किसी समय बच्चा चोरी कर लिया गया। सुबह छह बजे परिवार को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने हंगामा किया।

अस्पताल में नहीं लगा सीसीटीवी कैमरा 
बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस के साथ पहुंचे तो देखा कि पूरे अस्पताल में कहीं सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है। पड़ोस की दुकान के एक कैमरे की फुटेज में सफेद शर्ट पहनकर अस्पताल में आ-जा रहे एक शख्स की धुंधली तस्वीर मिली है। 

शुरू में पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के ही एक शख्स से पूछताछ की। नतीजा न निकलने पर अस्पताल संचालक व स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, आसपास के अन्य फुटेज चेक कराए जा रहे हैं।

नए कानून के तहत पहली एफआईआर गोंडा में हुई 
नए कानून के तहत प्रदेश का पहला मुकदमा गोंडा के कोतवाली देहात में सुबह 5:36 बजे दर्ज हुआ। इसके बाद दूसरी एफआईआर सुबह 9.51 बजे अमरोहा के रहरा थाने में हुई। बरेली में 10.17 बजे बारादरी थाने में बच्चा चोरी की जो एफआईआर हुई वह जिले में पहली और प्रदेश में तीसरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed