फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First death case due to cornavirus reported in Bareilly Hajiyapur

बरेली में कोरोना से पहली मौत, दो दिन पहले ही युवक में हुई थी संक्रमण की पुष्टि

Wed, 29 Apr 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Apr 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
First death case due to cornavirus reported in Bareilly Hajiyapur
बरेली में कोरोना से पहली मौत - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। कोविड लेवल दो अस्पताल में भर्ती नगर निगम क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने मंगलावर देर रात दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में रखवाकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। 35 वर्षीय युवक ने बीते 25 अप्रैल को ही जांच कराई थी, जिसके बाद 27 अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले से ही मधुमेह का मरीज था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन


संक्रमित युवक बिना डिग्री के एक अस्पताल में मेडिकल प्रैक्टिस करता था, साथ ही टीबी डॉट्स सेंटर भी चलाता था। कुछ दिनों पहले बरेली को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद अचानक सोमवार को युवक को संक्रमित पाया गया था। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण की पुष्टि होने के बाद तत्काल ही उसके परिवार के छह सदस्यों को भी क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। पूरे हजियापुर इलाके को सील कर पुलिस फोर्स लगाई गई है। संक्रमित युवक के घर के एक किलोमीटर के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। 

कैसे संक्रमित हुआ युवक, पता लगाने में छूट रहे पसीने
स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस-प्रशासन की टीमों के सामने यह पता लगाने की चुनौती अब भी बनी हुई है कि युवक तक कोरोना संक्रमण आखिर कैसे पहुंचा। मंगलवार को दिन भर इस पर माथापच्ची की गई, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। 

युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से अब तक अफसरों से लेकर जांच कर रही टीमें तक इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उसे आखिर संक्रमण हुआ कैसे? पता चला कि अबूधाबी से लौटे परिवार की महिला के इलाज के दौरान झोलाछाप का उसके परिवार से संपर्क रहा था। 

पिछले दिनों पड़ोस में रामपुर से आने वाले लोगों से भी उसका मिलना-जुलना हुआ था। इन सभी लोगों के साथ पड़ोस में रहने वाले झोलाछाप के साढ़ू के परिवार के लोगों की भी जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी का कहना है कि झोलाछाप की पत्नी और बेटी के साथ ही परिवार के सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

यह चकित करने के साथ-साथ एक सुखद पहलू भी है कि वह परिवार के लोगों के सबसे ज्यादा संपर्क में रहा फिर भी संक्रमण नहीं फैला। अगर ऐसा हो जाता तो इस मलिन बस्ती में सामुदायिक संक्रमण की आशंका बढ़ सकती थी। मंगलवार को पुलिस ने उस अस्पताल के स्टाफ और प्रबंधन से भी पूछताछ की जहां झोलाछाप अक्सर आता-जाता था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह यहां मरीजों को रेफर करने के साथ ही कंपाउंडर का काम भी करता था। ऐसे में बड़ी संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि कहीं इस अस्पताल में आए किसी मरीज के संपर्क में आकर तो वह संक्रमित नहीं हुआ। हालांकि अस्पताल प्रबंधन युवक से किसी तरह के संबंधों से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed