{"_id":"61ce0b9bc8f9131bc7162b72","slug":"first-consignment-of-girders-arrived-from-raipur-bareilly-news-bly470934571","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर से पहुंची गर्डरों की पहली खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर से पहुंची गर्डरों की पहली खेप
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जनवरी तक बाकी गर्डर भी आने की उम्मीद
फतेहगज पूर्वी। हुलासनगरा ओवरब्रिज के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर से गर्डर की पहले खेप बृहस्पतिवार दोपहर हुलासनगरा पहुंच गई। एक ट्रक में अभी तीन गर्डर आए हैं। जल्द बाकी गर्डर भी पहुंचने के बाद उन्हें ओवरब्रिज पर रखने का काम शुरू किया जाएगा।
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जीएम टीके शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी तक सभी गर्डर हुलासनगरा पहुंच जाएंगे। गर्डरों को रखने की शुरुआत बरेली की ओर से की जाएगी, इसके बाद रेलवे से बात कर ट्रैक के ऊपर गर्डरों को रखा जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक बंद नहीं किया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो एक या दो दिन के लिए ट्रैफिक को बंद रखा जाएगा।
लखनऊ हाईवे पर सुबह से शाम तक जाम
लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार को हुलासनगरा क्रासिंग के पास कई वाहन खराब होने से सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। पुलिस ने देर शाम जाम खुलवाया, फिर भी देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
बुधवार रात कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगकर चल पा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह कोहरा और घना हो जाने के कारण वाहनों की रफ्तार और कम हो गई लेकिन इसी बीच हुलासनगरा क्रासिंग के पास मीरानपुर कटरा की तरफ कई वाहन खराब होने से जाम लगने लगा जो मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। इसी बीच कई ट्रेनों के लिए फाटक बार-बार बंद हुआ तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फाटक खुलने के बाद वाहन एक दूसरे के सामने अड़ गए। लिहाजा जाम बढ़ता चला गया। भीषण जाम लगने पर मीरानपुर कटरा पुलिस हरकत में आई और आड़े तिरछे वाहनों को एक साइड कराना शुरू किया। छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड से निकलवाया। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक जाम पहुंचने पर पुलिस ने कुछ वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड पर डायवर्ट किया। तब कुछ राहत मिल पाई, फिर भी देर शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।