{"_id":"6994d7ebc31eb6844f05a16e","slug":"firing-took-place-at-the-house-of-bjp-yuva-morcha-district-general-secretary-at-midnight-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105904-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर आधी रात को हुई गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर आधी रात को हुई गोलीबारी
Wed, 18 Feb 2026 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
- दो बार चलाई गोली, मोहल्लावासी युवक पर घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप
बहेड़ी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम के घर मंगलवार की आधी रात को कार सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। एक गोली महामंत्री की कार में लगा और दूसरा दरवाजे पर लगा। उन्होंने मोहल्लावासी युवक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई। तब तक कार सवार बदमाश भाग चुके थे।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम निवासी जाजूनागर ने बताया कि वह जरूरी काम से बाहर गए थे। रात को कार से घर लौटे। वह घर के अंदर गए ही थे, तभी अचानक पिस्टल से गोलीबारी की गई। एक गोली कार में और कुछ देर बाद चलाई गई दूसरी गोली दरवाजे पर लगी। इसमें उनकी माता बाल-बाल बच गईं।
अक्षय मंगलम ने बताया कि स्विफ्ट कार में सवार बदमाश रास्ते से उनका पीछा करते चले आ रहे थे। गोलीबारी के बाद कार सवार बदमाश भाग गए। अक्षय मंगलम ने मोहल्लावासी युवक पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, इससे पहले भी वह युवक तीन बार उन्हें घेर चुका है। तीनों बार उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौके-मुआयना किया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।