{"_id":"61560e538ebc3e08fe5d720a","slug":"firing-stone-pelting-at-railway-contractor-s-house-after-hotel-dispute-bareilly-news-bly461350623","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में विवाद के बाद रेलवे कांट्रेक्टर के घर फायरिंग, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में विवाद के बाद रेलवे कांट्रेक्टर के घर फायरिंग, पथराव
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी से टक्कर मारकर दरवाजा तोड़ा, पत्थर मारकर खिड़कियां तोड़ीं
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चार नामजद समेत अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट
बरेली। प्रेमनगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर की वैष्णो एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले रेलवे के कांट्रेक्टर आयुष अग्रवाल के घर में घुसकर बंटी जुनेजा, शिवांश ठाकुर, अंकित और पोती आदि ने हमला कर दिया। स्कूटी से टक्कर मारकर उनका दरवाजा तोड़ दिया। मारपीट कर फायरिंग और पथराव किया। प्रेमनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आयुष ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने साथी राजेंद्रनगर निवासी बलदेव के साथ प्रेमनगर के मोहल्ला कानून गोयान में फिश-चिकन होटल पर खाना खा रहे थे। उसी दौरान बंटी जुनेजा, शिवांश ठाकुर, अंकित, पोती आदि वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इसमें बलदेव का एक दांत टूट गया। किसी तरह आरोपियों से बचकर वे अपने घर पहुंचे। मगर रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी उनके घर जा धमके। आरोपियों ने स्कूटी से टक्कर मारकर दरवाजा तोड़ दिया। फिर पथराव करके खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। उनकी मां साधना अग्रवाल घर से बाहर आईं तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और धक्का मारकर गिरा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठे हुए तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज
आयुष ने बताया कि पूरा घटनाक्रम उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने उसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने बंटी जुनेजा, शिवांश ठाकुर, अंकित और पोती समेत कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चार नामजद समेत अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट बरेली। प्रेमनगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर की वैष्णो एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले रेलवे के कांट्रेक्टर आयुष अग्रवाल के घर में घुसकर बंटी जुनेजा, शिवांश ठाकुर, अंकित और पोती आदि ने हमला कर दिया। स्कूटी से टक्कर मारकर उनका दरवाजा तोड़ दिया। मारपीट कर फायरिंग और पथराव किया। प्रेमनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।