{"_id":"67b352c6466ddd6cae097fb6","slug":"firing-on-police-patrol-team-two-criminals-arrested-in-encounter-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग, मुठभेड़ में दरोगा घायल, दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग, मुठभेड़ में दरोगा घायल, दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
Mon, 17 Feb 2025 08:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:48 PM IST
सार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। फायरिंग के दौरान खुद को बचाने की कोशिश में एक दरोगा घायल हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के लिए कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना बारादरी के दरोगा राहुल सिंह पुंडीर, हेड कांस्टेबल साबिर और अवनीश जबकि दरोगा गौरव कुमार अत्री, हेड कांस्टेबल बृजेश के साथ रविवार रात गश्त पर निकले थे। पुलिस का यह गश्ती दल संदिग्धों की तलाश करता हुआ भरतौल रोड गोदाम के पास पहुंचा तो दो बाइक पर पांच संदिग्ध आते दिखे।
पुलिस पर छह राउंड की फायरिंग
पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जान से मारने की नीयत से छह राउंड फायरिंग की गई। खुद को बचाने के लिए पुलिसकर्मी जमीन पर लेट गए। इस दौरान दाहिने हाथ में चोट लगने से दरोगा गौरव कुमार अत्री घायल हो गए।
विज्ञापन
खुद को बचाते हुए पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फिर से फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रवि यादव और अभिषेक नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ संभल समेत अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं।