{"_id":"688fcdae1ab864eb6400eceb","slug":"firing-in-subhash-nagar-sweet-shop-owner-shot-bareilly-news-c-4-bly1015-696458-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुभाषनगर में फायरिंग, मिठाई दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुभाषनगर में फायरिंग, मिठाई दुकानदार को मारी गोली
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर थानाक्षेत्र में बदायूं रोड पर रविवार को एक मिठाई दुकानदार पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। दुकानदार के दोनों पैरों में छर्रे लगे। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
घटना रविवार पूर्वाह्न फतेहपुर गांव निवासी वीरेंद्र की मिठाई की दुकान पर हुई। यह दुकान बदायूं रोड पर साउथ सिटी के सामने है। बताते हैं कि शनिवार शाम को दुकान पर साथी सोमपाल के साथ गालीगलौज करने वाला कपिल नाम का युवक दोबारा यहां पहुंचा। कपिल के साथ उसकी मां उर्मिला, साथी सोमपाल, बृजेश और भूरा भी थे। आरोप है कि धमकाते हुए इन लोगों ने वीरेंद्र पर फायर कर दिया। गोली वीरेंद्र के दोनों पैरों में लगी।
फायरिंग देखकर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गए। वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर सीओ टू अजय यादव और सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने भूरा व सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीरेंद्र की हालत ठीक है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो