फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing during dance in baraat, five people got shrapnel

Bareilly News: बरात में डांस के दौरान फायरिंग, पांच लोगों को छर्रे लगे

Mon, 22 May 2023 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Firing during dance in baraat, five people got shrapnel
बरेली। बरात में डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में पांच लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वाले एक आरोपी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला वीर भट्टी निवासी मदनलाल की पुत्री की शादी थी। बरात क्षेत्र से ही आई थी। बरात चढ़ने के दौरान डांस हो रहा था तभी हर्ष फायरिंग की गई। इसमें नेहा, सलोनी, मन्नू, मिलन और रूपेश को छर्रे लग गए। छर्रे लगने के बाद नेकपुर गौंटिया निवासी रूपेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी लोगों का घर पर ही उपचार करा दिया गया।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना पुलिस को हर्ष फायरिंग की सूचना मिली तो जांच पड़ताल की गई। पता चला कि मदनलाल के दामाद डिंपी ने गोली चलाई थी। सुभाषनगर थाने के दरोगा वीरेंद्र सिंह की ओर से डिंपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारादरी के पीलीभीत बाईपास स्थित आरिश लॉन में हुई हाईप्रोफाइल शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। फायरिंग में बानखाने के युवक की मौत हो गई थी। घरवाले ग्यारह दिन तक छिपाकर युवक का इलाज कराते रहे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना चल रही है, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। सूत्रों के मुताबिक वादी पक्ष से समझौता कर किसी दूसरे शख्स को आरोपी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed