फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing and arson in the village of Katri

कटरी के गांव में फायरिंग और आगजनी

Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Firing and arson in the village of Katri
फतेहगंज पूर्वी। कटरी के गांव नगरिया कलां में जमीन पर कब्जे के विवाद में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हुई। इसमें ओमप्रकाश का बेटा कमलेश गोली लगने से घायल हो गया। पथराव में एक महिला और किशोरी भी घायल हुई है। घटना के बाद खुराफातियों ने विवादित जमीन पड़ी झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन

नगरिया कलां निवासी वीरपाल के मुताबिक उनके चाचा ओमप्रकाश की जमीन पर गांव के ही रामपाल सिंह ने कब्जा कर लिया है। इस जमीन पर वह अपने जानवर बांधते हैं। शुक्रवार सुबह वह टहलने निकले तो रास्ते में रामपाल सिंह गालीगलौज करने लगा। इसी बीच उनके चाचा ओमप्रकाश भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी रामपाल से गालियां देने को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। रामपाल के बेटे बदन सिंह और मानसिंह भी आ गए। ये लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्ष के लोग इकट्ठे हो गए। बदन सिंह ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली वीरपाल के चचेरे भाई कमलेश के कूल्हे में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपियों ने पथराव भी किया, इसमें वीरपाल के परिवार की शांति देवी और 13 वर्षीय अन्नू घायल हो गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कमलेश को फरीदपुर सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद किसी ने विवादित जमीन पर पड़ी झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने वीरपाल की तहरीर पर रामपाल सिंह और उसके दोनों बेटों बदन सिंह तथा मानसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी रामपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
वायरल हुआ आगजनी और फायरिंग का वीडियो
फायरिंग और आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने विवाद में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
गांव में तनाव, पुलिस तैनात
नगरिया कलां गांव में पूर्व में भी छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप ले चुके हैं। इस घटना को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच तनाव है। एहतियातन अफसरों ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed