{"_id":"68d850f2036e1fd4050f4f8f","slug":"firing-after-entering-the-sweet-factory-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-105439-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिठाई कारखाने में घुसकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिठाई कारखाने में घुसकर की फायरिंग
Sun, 28 Sep 2025 09:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:43 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मिठाई के कारखाने में घुसकर दबंगों ने फायरिंग की। कारखाना संचालक और उनके पिता ने कमरे में बंदकर खुद को बचाया। पड़ोसियों के जुटने पर खुद को घिरता देखकर आरोपी फरार हो गए। घटना सीसी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के भरत वीर नगर से सटे ईधजागीर गांव में संत थामस स्कूल के पास मिठाई का कारखाना संचालित करते हैं। भरत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह पिता रमेशचंद्र और कारखाने में काम करने वाले राजकुमार के साथ कारखाने में ही मौजूद थे। इसी दौरान चेना गांव के ओमकार और अंकिश श्रीवास्तव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मौके पर आ गए।
आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर उन्होंने कमरे में बंदकर खुद को बचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी भी जुटने लगे। यह देखकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद वह बाहर निकले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कारखाने में लगे सीसी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को इस मामले में तहरीर दी गई है। वह सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराएंगे। वहीं, कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।