{"_id":"6122ae318ebc3e799f4ad446","slug":"fire-to-farmer-death-bareilly-news-bly4571765177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक ने किसान की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक ने किसान की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरकलां। खेत में खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में ढाबा मालिक विनोद यादव ने 33 वर्षीय किसान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने विनोद यादव को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
राजपुर कलां निवासी ढाबा मालिक विनोद यादव का रोहतापुर गांव के पास खेत है। रविवार शाम वह कार से खेत देखने गया था। उसने अपनी कार गांव के निकट झाला बनाकर रह रहे सतनाम सिंह उर्फ सत्तू के खेत में खड़ी कर दी और पास में ही रहने वाले कालू के झाला पर जाकर बैठ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे सतनाम सिंह दो अन्य लोगों के साथ बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने अपने खेत में विनोद यादव की खड़ी कार खड़ी देखी तो नाराजगी जताई और वहां से हटाने को कहा। इस पर विनोद ने कहा कि वह अपनी मोटरसाइकिल खाली जगह से निकाल कर ले जाएं, कार नहीं हटेगी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सतनाम सिंह ने एक लोहे की रॉड से विनोद पर हमला कर दिया। इस पर विनोद यादव ने तमंचा निकालकर सतनाम को गोली मार दी और वहां से भाग निकला।
गोली चलने की आवाज सुनकर सतनाम के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सतनाम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। सतनाम के परिवार में उनकी पत्नी परमजीत कौर और दो साल का बेटा देव सिंह हैं।
विज्ञापन
भागने की कोशिश में विनोद गिरफ्तार
देर रात पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिरी होने के चलते पकड़ा गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
भाई का आरोप, पुरानी रंजिश में की गई हत्या
सतनाम सिंह की हत्या के मामले में उनके भाई गुरमीत सिंह ने विनोद यादव के खिलाफ थाना अलीगंज में तहरीर दी है। गुरमीत सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते विनोद ने उनके भाई की हत्या की है।
मामूली विवाद को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात