{"_id":"618eb709b6e9f6467e4a6ab1","slug":"fire-on-historysheeter-death-bareilly-news-bly465927123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फरीदपुर। गांव नवादा बिल्संडी में 48 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर चरन सिंह उर्फ चौधरी यादव की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। उसको सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। परिवार वाले उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी शकुंतला ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नवादा बिल्संडी में रहने वाले धर्मपाल के बेटे लालू की साल भर पहले सेना में नौकरी लगी है। शुक्रवार को उन्होंने गांव के बाहर देवस्थान पर भंडारा किया था, जिसमें गांव के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव का ही हिस्ट्रीशीटर चरन सिंह उर्फ चौधरी यादव अपनी पत्नी शकुंतला और साले नन्हें के साथ भंडारे की दावत खाने जा रहा था। शकुंतला ने बताया कि जब वे लोग गांव के बाहर यूकेलिप्टिस के पेड़ों के पास पहुंचे तो वहां घात लगाकर बैठे गांव के ही राजेश, चरन सिंह, विक्रांत और अनिल ने उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले। वे लोग उन्हें लेकर सीएचसी फरीदपुर पहुंचे लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हमले में चरन सिंह के सीने और पेट में दो गोलियां लगने की बात सामने आई है।
पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या
गांव वालों के मुताबिक चरन सिंह और गांव के ही महेंद्र सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों ही पुराने बदमाश थे लेकिन आपस में विवाद होने पर वर्ष 2003 में चरन सिंह ने महेंद्र की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में महेंद्र जेल भी गया था और इन दिनों जमानत पर था। पत्नी शकुंतला ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश को लेकर दूसरा पक्ष बदला लेने का मौका देख रहा था। जब वे लोग दावत को जा रहे थे तो महेंद्र सिंह के लड़के राजेश ने अपने परिवार वालों के साथ उनके पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या और लूट समेत दर्ज हैं 17 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक चरन सिंह पुराना बदमाश है और थाना फरीदपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, मारपीट और शराब तस्करी के 17 मुकदमे दर्ज हैं। पंचायत चुनाव के दौरान भी कच्ची शराब में उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था लेकिन मतदान से एक दिन पहले वह जमानत पर बाहर आ गया।
गांव में पुलिस ने दी दबिश, दो हिरासत में
घटना के बाद इंस्पेक्टर फरीदपुर अजय पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ नवादा बिलसंडी गांव में दबिश दी लेकिन सभी आरोपी घरों से फरार मिले। उनके घरों में सिर्फ महिलाएं ही मिलीं। मगर इसी बीच एक सूचना के आधार पर फरीदपुर मार्ग से विक्रांत और चरन सिंह को पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पुरानी रंजिश के चलते फरीदपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उसकी पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, उनमें से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी