{"_id":"618432ad9d53110df85ed71f","slug":"fire-in-tent-warehouse-lpg-cylinder-blast-three-firefighters-injured-one-woman-missing-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: टेंट गोदाम में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुआ धमाका, अग्निशमन के तीन कर्मचारी घायल, एक महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: टेंट गोदाम में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुआ धमाका, अग्निशमन के तीन कर्मचारी घायल, एक महिला लापता
Fri, 05 Nov 2021 12:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:51 AM IST
सार
बरेली स्थित बड़ा बाजार में एक टेंट हाउस में आग लग गई। इस आगजनी में तीन अग्निशमन कर्मचारी घायल हैं जबकि एक महिला लापता है।
विज्ञापन
पंकज ट्रेडर्स के गोदाम में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरेली कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित गली नवाबान में पंकज ट्रेडर्स के नाम से टेंट का गोदाम है। दिवाली के धमाकों के बीच बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे गोदाम की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम को चपेट में ले चुकी थी।
विज्ञापन
कुछ देर में आग पहली मंजिल पर भी पहुंच गई और परिवार की एक महिला उसमें फंस गई। आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सारी कोशिश नाकाम साबित हो रही थीं। इसी बीच रात करीब 11 बजे घर की रसोई में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली और उसमें धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। उनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन एक की हालत गंभीर होने के चलते निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आग में फंसी महिला का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका। सिलिंडर फटने से घर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन