फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in shopping complex, gift showroom destroyed

शॉपिंग कांप्लेक्स में लगी आग, गिफ्ट शोरूम खाक

Fri, 29 May 2020 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fire in shopping complex, gift showroom destroyed
शॉपिंग कांप्लेक्स में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के कार्यालय भारत सेवा ट्रस्ट के पास हादसा
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित कृष्ण लीला कांप्लेक्स के आर्ट ऐरीना गिफ्ट शोरूम में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। सूचना पर पहुंचे शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस और फायरब्रिगेड को खबर दी। आग की विकरालता को देखते हुए दमकल की 25 गाड़ियां लगाई गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस बीच लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरीगंज निवासी संजय अग्रवाल का नैनीताल रोड स्थित कृष्ण लीला कांप्लेक्स में आर्ट ऐरीना नाम से गिफ्ट शोरूम है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के कांप्लेक्स कमेटी के एक पदाधिकारी ने शोरूम में आग लगने की सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रेमनगर पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर उनकी गिफ्ट आइटम की चार दुकानें और तीसरी मंजिल पर शोरूम है। कुछ ही देर में दमकल की करीब 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। संजय अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो हर साल वह प्रतिष्ठान का इंश्योरेंस कराते हैं, लेकिन इस बार नहीं करा सके थे। गिफ्ट शॉप के बराबर की दो दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी जल गए, लेकिन सामान सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

भीषण आग देख इकट्ठा हुई भीड़

गिफ्ट शोरूम में आग और मौके पर पुलिस और दमकल की दर्जनों गाड़ियां देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ते देख पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आया था नया माल

आर्ट ऐरीना के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि उनका कोई अन्य गोदाम नहीं है। सारा माल यहीं दुकानों में रखा जाता है। हालांकि लॉकडाउन में नया माल दुकान में नहीं आया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद रहने से काफी माल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed