फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in hair salon of Janakpuri due to short circuit

जनकपुरी के हेयर सैलून में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 12 Sep 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fire in hair salon of Janakpuri due to short circuit
सैलून में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शनिवार रात करीब दस बजे हुई घटना, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन
बरेली। जनकपुरी में शनिवार रात करीब दस बजे सरदार जी हेयर सैलून में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड दो गाड़ियों ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी में महावीर होटल के पास कुलवीर सिंह का हेयर सैलून है। शनिवार रात करीब दस बजे उनकी दुकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। उनकी सूचना पर कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने प्रेमनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दे दी। मगर फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग काफी विकराल हो गई और उसकी लपटें खिड़की से बाहर निकलने लगीं। इसी बीच अग्निश्मन विभाग ने दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई है। दुकान बंद होने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

दहशत में सड़क पर आए लोग

सैलून से आग की लपटें निकलते देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और सड़क पर आकर खड़े हो गए। वे लोग भी लगातार पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर रहे थे कि कहीं उनके घर भी आग की चपेट में न आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed