फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire in bl agro factory

यर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
fire in bl agro factory
बरेली। बीएल एग्रो ऑयल्स रिफाइनरी में शनिवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। फैक्टरी की दमकल के साथ ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान कंपनी जता रही है। हालांकि आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएल एग्रो ऑयल्स के रिफाइनरी प्लांट में दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कूलिंग प्लांट के पास वेल्डिंग का काम चल रहा है। इसी से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सबसे पहले फैक्टरी के ही दमकल कर्मचारियों ने आग पर पानी की बौछार की पर सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग को काबू करने में जुट गईं। अधिकारियों के मुताबिक लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन के प्रेम बाबू शर्मा के मुताबिक इस हादसे में लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कंपनी अपने स्तर से ही जांच कर रही है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर बंद कराया गेट
बीएल एग्रो में पिछले दिनों एक हादसे में मजदूरों की मौत हुई थी। मामले में ग्रामीणों ने आवाज उठाई तो समझौता हो गया। शनिवार को भी कंपनी ने गेट बंद करा दिया था। अधिकारियों को अंदर जाने की अनुमति थी। जबकि अंदर फंसे कर्मचारियों के परिजन बाहर थे। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। गेट पर अंदर से ताले लगाकर गार्ड खड़े थे। देर शाम इस हादसे की वीडियो सामने आई है। इसमें भयंकर आग की लपटें उठती हुई दिख रही हैं। वायरल वीडियो में आग की भीषणता देखते हुए डेढ़ लाख रुपये का नुक सान से लोग इनकार करते रह्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई थी। जिसको हमारे सुरक्षाकर्मी व फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। इस हादसे में किसी कर्मचारी को क्षति नहीं पहुंची है और सभी सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की आंतरिक जांच चल रही है। - घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन, बीएल एग्रो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed