{"_id":"692e750a739e39c86408622c","slug":"fire-broke-out-in-an-electrical-warehouse-near-the-bus-stand-in-bareilly-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बस अड्डे के पास इलेक्ट्रिकल गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बस अड्डे के पास इलेक्ट्रिकल गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
Tue, 02 Dec 2025 10:44 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:44 AM IST
सार
बरेली में बस अड्डे के पास सोमवार रात इलेक्ट्रिकल गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम मार्केट स्थित मकरंदपुर सरकार के शिवांग इलेक्ट्रिकल के गोदाम में सोमवार रात अचानक आग भड़क गई। यह गोदाम बस अड्डे के पास है। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। आग से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कुछ समय में ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ मोहल्ला निवासी सुमित कांत गोयल ने बताया कि सोमवार रात पौने आठ बजे वह दुकान व गोदाम बंद कर घर चले गए थे। आधे घंटे बाद ही उन्हें सूचना मिली कि उनके गोदाम से धुआं उठ रहा है। उन्होंने सूचना दी तो सिविल लाइंस उपकेंद्र से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग के कारणों की जांच में जुटे हैं। सुमित ने बताया कि गोदाम में अलग से बिजली का कनेक्शन नहीं है, क्योंकि रात में वहां काम नहीं होता है। दुकान से ही एक तार लेकर वहां बल्ब जलाया जाता है। उसे वह बंद करके गए थे। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर आग क्यों लगी?
विज्ञापन