फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out due to short circuit in SNCU of Women Hospital Bareilly

Bareilly News: महिला अस्पताल की एसएनसीयू में लगी आग, नवजात की मौत, तीन बदायूं से सैफई रेफर

Tue, 28 Nov 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

बरेली के महिला अस्पताल की मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग के स्पेशनल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट के तेज धमाके हुए। वायरिंग में आग लगने से भगदड़ मच गई। एसएनसीयू में धुआं भर गया।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in SNCU of Women Hospital Bareilly
शॉर्ट सर्किट होने से उठीं लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महिला अस्पताल की एमसीएच (मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग के प्रथम तल पर स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज धमाकों के बीच वार्ड में धुआं भर गया, जिससे भगदड़ मच गई। वार्ड में भर्ती 11 में से पांच नवजातों को एंबुलेंस से बदायूं मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें से एक नवजात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

अफरातफरी के बीच पांच नवजातों को उनके परिजन निजी अस्पतालों में ले गए, जबकि एक को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएनसीयू स्टाफ के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे बरामदे में लगी फाल्स सीलिंग में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलने लगी। एक के बाद एक धमाके होने लगे। 

ये भी पढ़ें- कातिल की तलाश: 250 गांव रडार पर... ड्रोन से निगरानी; नौवीं महिला की हत्या के बाद एडीजी-आईजी ने संभाला मोर्चा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में मौजूद स्टाफ और परिजन घबरा गए। बचाव के लिए स्टाफ ने मेन स्विच बोर्ड से एसएनसीयू और ऑपरेशन थियेटर की लाइन बंद कर दी, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो सकी। एमसीएच विंग में दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि मैं मौके पर पहुंचा तो वार्ड में धुआं भरा था। वार्ड की खिड़कियां और दरवाजे खुलवाए। बदायूं मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किए गए पांच में से एक नवजात की रास्ते में ही मौत होने की सूचना है। 
 

एमसीएच विंग में पहले भी हो चुके हैं हादसे 
वर्ष 2019 सितंबर में एमसीएच विंग की लिफ्ट भी टूट चुकी है। हादसे की वजह पांच लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में 20 लोगों का सवार होना था। चार गुना वजन होने से लिफ्ट रास्ते में ही खराब हो गई थी। दो घंटे तक मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर लोगों को निकाला गया था। इस हादसे में लिफ्ट ऑपरेटर जख्मी हुआ था।  

अस्पताल पहुंचे अफसर, घटना की ली जानकारी 
देर शाम एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट रेन सिंह, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने महिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, इमरजेंसी स्टाफ का दावा है कि मंगलवार को सिजेरियन प्रसव की तिथि नहीं थी। सीएमएस ने सिजेरियन वार्ड के लिए विकल्प के तौर पर जेनरेटर लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed