फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire brigade stuck in jaam while on call

घर में उठती रही लपटें, जाम में फंसी रही फायर ब्रिगेड

Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
fire brigade stuck in jaam while on call
आग बुझाते पड़ोसी
बरेली। कटरा चांद खां में खाना बनाते हुए गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से लगी आग बुझाने की कोशिश में एक युवक बुरी तरह झुलस गया। आग से घर में काफी सामान जल गया लेकिन फायर ब्रिगेड जाम में फंस जाने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच पाई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में तहेरे भाई अनिल कुमार का घर है। उनकी पत्नी सोनी मायके गई हुई थी। इसी कारण अनिल रविवार रात को रसोईघर में खुद खाना बना रहे थे। चूल्हा जलाते ही सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। आग को भड़कता देख अनिल ने उसे बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान वह झुलस गए। इसी दौरान रसोईघर में पहुंचीं उनकी मां हरनंदी देवी भी झुलस गईं।
विज्ञापन

आसपड़ोस के लोगों ने धुआं उठता देख शोर मचाया। इस वह पहुंचे और रसोईघर से अनिल और उनकी मां को बाहर निकाला। इसके साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची चीता और पीआरवी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर फायर स्टेशन से चली गाड़ी श्यामगंज से सेटेलाइट तक लगे भीषण जाम में फंस गई लिहाजा मौके पर नहीं पहुंच पाई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed