फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in two shops due to short-circuit; goods destroyed.

Bareilly News: शॉर्ट-सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, सामान नष्ट

Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in two shops due to short-circuit; goods destroyed.
बिशारतगंज। कस्बे के पुराना बाजार इलाके में बृहस्पतिवार आधी रात जैतपुर रोड तिराहे के समीप एक ही मालिक की इलेक्ट्रॉनिक की दो अलग-अलग दुकानों में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड एक निवासी प्रेमपाल मौर्य की जैतपुर मोड़ तिराहे के समीप श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक के नाम से फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी सहित अन्य विद्युत उपकरण बिक्री की आमने-सामने दो दुकानें हैं। दोनों दुकानें किराये के भवन में हैं। रात 12 बजे के करीब सूचना मिलने के बाद एक दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सामने वाली दुकान से भी धुआं उठते दिखाई दिया।
विज्ञापन

शोर पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। बताया जाता है कि दोनों दुकानों में एक ही इन्वर्टर से कनेक्शन था। शॉर्ट-सर्किट होने पर दोनों दुकान में आग लगने की यही वजह मानी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी की। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed