फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in electronic showroom on mini bypass in Bareilly

Bareilly News: मिनी बाइपास पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू

Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
सार

बरेली के मिनी बाइपास स्थित एक शोरूम में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
Fire breaks out in electronic showroom on mini bypass in Bareilly
शोरूम से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मिनी बाइपास स्थित एक इलेक्ट्रानिक व प्लास्टिक के घरेलू सामान के शोरूम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल की पांच गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिनी बाइपास पर क्लब सेवन होटल के सामने भूतल के नीचे वाले हिस्से में मयंक अग्रवाल का सोहम इंटरप्राइजेज के नाम से इलेेक्ट्राॅनिक व प्लास्टिक सामान का शोरूम है। भूतल पर आईसीआईसीआई बैंक है। इसके ऊपर प्रथम तल पर भवन स्वामी अमरपाल का आवास है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भूतल के नीचे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी शोरूम के बाहर भाग गए। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन दल की चार गाड़ियां सिविल लाइंस व एक गाड़ी परसाखेड़ा फायर स्टेशन से भेजी गई। गोदाम में धुआं भरने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किल हुई। गाड़ियों में पानी खत्म होने लगा। इसके बाद उन्हें दोबारा फायर स्टेशन भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे में बुझाई जा सकी आग 
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक पानी भरने के लिए गाड़ियों ने करीब 15 चक्कर फायर स्टेशन के लगाए। इसके बाद करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से शोरूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वहां काम कर रहे कर्मचारी ने बताया कि दोपहर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। शनिवार को मौके पर जाकर फिर जांच की जाएगी।

आग लगने की सूचना पर आईसीआईसी बैंक में अफरातफरी मच गई। लिंटर जबरदस्त तरीके से तप चुका था। जिस कारण बैंककर्मी बाहर भाग खड़े हुए। अग्निश्मन दल कर्मी लगातार बैंक के लिंटर पर पानी डालकर उसे टूटने से बचाने का प्रयास करते रहे। किसी तरह से बैंक को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed