{"_id":"6ab8109b98927371800bbbb4","slug":"fire-breaks-out-in-cafe-and-home-kitchen-goods-worth-thousands-reduced-to-ashes-bareilly-news-c-121-1-pbt1009-169716-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैफे और घर की रसोई में लगी आग, हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैफे और घर की रसोई में लगी आग, हजारों का सामान राख
Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में कैफे में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
पीलीभीत। शहर में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की दो घटनाओं में कैफे और घर की रसोई में आग लग गई। कैफे में आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहा स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी निवासी हरेंद्र सिंह का यशवंतरी देवी मंदिर मार्ग पर अनीकाश कैफे है। बताया कि कैफे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैफे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में हुई। यहां रामश्री पत्नी श्यामबिहारी के घर की रसोई में एलपीजी गैस सिलिंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया। रामश्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में रसोई का सामान जल गया। गनीमत रही कि आग घर के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सीएफओ अनुराग सिंह ने बताया कि सूचना पर दो स्थानोंं पर टीम मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पा लिया गया।