{"_id":"5db74be58ebc3e93a7700ddf","slug":"fire-bareilly-news-bly3818434134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने गैस पाइप पर रखी दिए की जलती बत्ती, सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने गैस पाइप पर रखी दिए की जलती बत्ती, सिलिंडर फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चूहों के घर में होते हुए दिवाली पर दीये जलाकर चैन से सोना एक परिवार को महंगा पड़ गया। एक दीये की सुलगती हुई बत्ती खींचकर चूहे ने एलपीजी सिलिंडर से जुड़े गैस चूल्हे के रबर पाइप पर छोड़ दी। कुछ ही देर बाद सिलिंडर में आग लगी तो पहले तो उसे बुझाने की कोशिश में घर का मालिक और उसका बेटा झुलस गया, फिर कुछ देर बाद सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। दिवाली पर रोडवेज डिपो समेत कई और भी जगह आग लगने से नुकसान हुआ।
सुभाषनगर क्षेत्र के बेहटी जागीर निवासी सतीश आटा चक्की पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात उनके मकान की दूसरी मंजिल पर किचिन में रखे एलपीजी सिलिंडर में आग लग गई। उन्होंने ऑटो चालक बेटे पवन के साथ आग बुझाने का प्रयास किया तो दोनों झुलस गए। पड़ोसियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सतीश के मुताबिक मकान की दूसरी मंजिल पर कुछ चूहों ने अड्डा बना लिया है। वह अक्सर उन्हें खाना पानी देते रहते हैं। इन्हीं में से एक एक चूहा दीये से जलती बत्ती खींच ले गया और सिलिंडर के पाइप पर छोड़ दी। इससे सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में हजारों की नकदी और सामान जलकर राख हो गया। मकान का ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इधर, सेटेलाइट स्थित रोडवेज डिपो में रखे कबाड़ में भी देर रात आग लगा गई। इज्जतनगर क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव स्थित एक मेकेनिक की दुकान में एयर सिलिंडर फट गया। दुकान में रखे सामान में आग भी लग गई। सुभाषनगर में एक टेंट में मोमबत्ती से आग लग गई। इन सभी हादसों की अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।