फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR registered against five people including Kanhaiya Gulati in Bareilly

UP News: अयोध्या के पांच निवेशकों से 2.32 करोड़ रुपये की ठगी, बरेली में कन्हैया गुलाटी समेत पांच पर रिपोर्ट

Mon, 12 Jan 2026 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 06:42 PM IST
सार

बरेली में कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अयोध्या के पांच लोगों ने यह मामला दर्ज कराया है, जिसमें गुलाटी और उसके गैंग पर 2.32 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
FIR registered against five people including Kanhaiya Gulati in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी ने कंपनी के जरिये पिरामिड स्कीमों में अयोध्या के पांच लोगों के 2.32 करोड़ रुपये निवेश करवाकर हड़प लिए। अयोध्यावासी अपनी रकम पाने के लिए भटक रहे हैं। अयोध्या निवासी पांच निवेशकों ने बारादरी थाने में कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


निवेशकों ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, पुत्र गोपाल गुलाटी, साले आशीष महाजन और साले की पत्नी किमी महाजन ने कैनविज की कई फर्जी कंपनियां बनाकर पिरामिड स्कीमों में निवेश करवाकर धोखाधड़ी से बड़ी रकम हड़प ली। कंपनी के प्रचारकों ने रियल स्टेट में निवेश करने पर पांच प्रतिशत ब्याज प्रति माह दिलवाने का झांसा दिया। मूल रकम 22 माह के बाद सीधे खाते में भेजने की बात कही थी। गुलाटी के गुर्गों ने एम एसोसिएट्स और हैविटेट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के खातों में रकम डलवा ली। निवेशकों की संख्या बढ़ाने के लिए शुरुआत में कुछ लोगों को मामूली ब्याज दिया गया, फिर पूरी रकम हड़प ली।

विज्ञापन

इन लोगों से हुई ठगी 
अयोध्या के बरईपारा निवासी जयप्रकाश से एक करोड़ 33 हजार, जगनपुर निवासी अबूबकर से 4208079, कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी विजय कुमार गुप्ता से 34 लाख, दीनदयाल नगर देवकाली निवासी प्रकाश चंद्र से 7 लाख 50 हजार व जगदीशपुर रसूलाबाद निवासी मुकेश कुमार से 4810721 रुपये निवेश करवाकर हड़प लिए। 

निवेशकों ने बताया कि जब कंपनी के एजेंटों से सम्पर्क किया तो फोन बंद कर गायब हो गए। अब सभी ठग भूमिगत हो गए हैं। ठगी के शिकार पीड़ितों ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर ठगों के बैंक खाते और संपति सीज करने की मांग की। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि बरेली में कन्हैया गुलाटी के खिलाफ कई रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed