फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR registered against both bank branch managers

Bareilly News: दोनोें बैंक शाखा प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज

Wed, 29 Nov 2023 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against both bank branch managers
बरेली। बैंक प्रबंधकों की मनमानी के चलते स्वयं सहायता समूहों की 600 से अधिक महिलाएं कैश क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल) के लिए बार-बार बैंक की शाखाओं में गईं, लेकिन उन्हें हर बार लौटाया गया। दो बैंक प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बैंक आने-जाने में महिलाओं के एक बार में ही 40-50 रुपये और तीन-चार घंटे समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की कांधरपुर शाखा के प्रबंधक राजीव विश्नोई और भड़सर शाखा के प्रबंधक कुलदीप गंगवार के खिलाफ समूह की सदस्यों ने सोमवार को तहरीर दी थीं। डीएम के निर्देश के बाद राजीव विश्नोई के खिलाफ कैंट थाने में और भुता के गांव भगवानपुर धिमरी निवासी नीरज कुमारी की तहरीर पर कुलदीप गंगवार के खिलाफ हाफिजगंज थाने एफआईआर की गई है।
विज्ञापन


-
पोर्टल न चलने की वजह से दोनों शाखाओं में स्वयं सहायता समूह की कैश क्रेडिट लिमिट के प्रकरण लंबित थे। मैंने दोनों शाखा प्रबंधकों से जानकारी ली है। अब डीएम को तथ्यों से अवगत कराएंगे। लंबित प्रकरण निस्तारित किए जाएंगे। -वीके अरोड़ा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले जिनमें हुई एफआईआर
काधंरपुर के सागर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फरवरी, 2023 से सीसीएल के लिए बैंक जा रही थीं, लेकिन उन्हें निराश लौटाया गया। इसी गांव के मनी स्वयं सहायता समूह, भूमिका स्वयं सहायता समूह, कृष्णा स्वयं सहायता समूह, उमरसिया पूजा महिला स्वयं सहायता समूह, चनेहटा के खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह और सखी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टाला गया। कांधरपुर शाखा में 48 और भड़सर शाखा में 10 स्वयं सहायता समूहों की फाइलें अटकी थी। महिलाओं का कहना है कि जब-जब वह शाखाओं में गईं तो दोनों के प्रबंधकों का व्यवहार बेहद खराब रहा।

कोट-
हमारे समूह ने सीसीएल के लिए 26 मई, 2023 को ऑनलाइन आवेदन किया। उम्मीद थी महीनेभर में मंजूर हो जाएगा। मेरे साथ समूह की महिलाएं बैंक गईं पर शाखा प्रबंधक ने टाल दिया। ब्लाॅक मिशन मैनेजर से शिकायत की तो वह 15 अगस्त और 22 नवंबर को बैंक शाखा प्रबंधक से मिले, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। -भाग्यश्री पटेल, खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह, चनेहटा



अगर समय पर सीसीएल हो जाती तो हम सभी दिवाली के त्योहार पर छोटा-मोटा व्यापार करते, मेरे घर से बैंक मात्र आधा किलोमीटर है। मैं हर दूसरे-तीसरे दिन बैंक गईं, लेकिन शाखा प्रबंधक ने यही कहा कि हमारे पास बैंक में ही बहुत काम है। समय मिलेगा तो विजिट करेंगे, लेकिन कोई नहीं आया। हम 12 महिलाओं को पांच महीने से भटकाया जा रहा है। -अंजना कुमारी, उन्नति स्वयं सहायता समूह, कांधरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed