{"_id":"629e59f662e3140ccd3fe6af","slug":"fir-on-two-youtube-owener-for-fake-content-bareilly-news-bly48740819","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यूट्यूब चैनलों के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो यूट्यूब चैनलों के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में दो यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरेली में कर्फ्यू लगने की खबरें दिखाकर ये चैनल लोगों को भ्रमित कर रहे थे। प्रशासन ने दोनों चैनलों को बंद कराने की कवायद शुरू कर दी है।
यूट्यूब चैनल आरए नॉलेज वर्ल्ड और बरेली प्रोडक्शन पर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। इन चैनलों ने ‘बरेली में दंगा’, ‘शहर में लगा कर्फ्यू’, ‘तीन जुलाई तक धारा 144 लगी’, ‘बहुत बड़ी घटना’ जैसे शीर्षकों के साथ एक वीडियो अपलोड किया गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि इन खबरों में निराधार और असत्य तथ्यों को दिखाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इनमें तर्कहीन बयान भी दिए गए हैं। इससे लोग भ्रमित हुए और कई जगह फोन कर सत्यता की जानकारी करने लगे। शहर में अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। दोनों यूट्यूब चैनलों से फर्जी वीडियो और सामग्री हटवाने के बाद उनके खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के साथ ही आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कर्फ्यू और दंगे की भ्रामक खबर दिखाने वाले दो यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी