फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir on bjp leader in fraud

एसआईटी को फर्जी दस्तावेज देने में भी फंसे भाजपा नेता हर्षवर्धन

Tue, 21 Jun 2022 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
fir on bjp leader in fraud
बरेली। व्यापारी के साठ लाख रुपये हड़पने के मामले में जांच का सामना कर रहे भाजपा नेता हर्षवर्धन अब एसआईटी को फर्जी दस्तावेज देने के मामले में भी फंस गए हैं। एसएसपी ने इस मामले में एसपी क्राइम को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वीरसावरकर में रहने वाले मनोज गुप्ता ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की कि भाजपा नेता हर्षवर्धन ने प्रेमनगर में रहने वाले व्यापारी दिनेश चंद्र सक्सेना से 60 लाख रुपये से ज्यादा रकम उधार ली थी। रकम न लौटाने पर दिनेश ने हर्षवर्धन के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमनगर पुलिस जांच करने के बाद हर्षवर्धन के खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है, लेकिन राजनीतिक दबाव में इस मामले में दोबारा विवेचना के लिए एसआईटी गठित की गई है जिसमें एक सीओ और दो इंस्पेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

मनोज गुप्ता के मुताबिक एसआईटी ने भी अपनी जांच में हर्षवर्धन पर लगे आरोप सही पाए और प्रेमनगर पुलिस की चार्जशीट का समर्थन करते हुए अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी। मनोज का कहना है कि जांच के दौरान हर्षवर्धन ने एसआईटी को भी फर्जी दस्तावेज दिए हैं। इसमें उनके और दिनेश चंद्र सक्सेना के के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। मनोज की शिकायत पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी क्राइम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed