{"_id":"619552b29c40777e8958c3d3","slug":"fir-of-molestation-against-three-including-village-head-bareilly-news-bly46639285","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से लौट रही किशोरी को पकड़कर की अश्लील हरकतें
किशोरी के चिल्लाने पर भागे आरोपी, गिरफ्तारी को टीम गठित
शाही। जंगल से घर लौट रही किशोरी के साथ प्रधान सहित तीन लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है।
थाना शाही क्षेत्र के गांव की किशोरी शुक्रवार रात आठ बजे घर से शौच करने जंगल में गई थी। वापस आते समय रास्ते मे ग्राम प्रधान राकेश सहित श्रीपाल और राहुल ने किशोरी को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। उसे जंगल में ले जाने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी की शिकायत पर शाही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। इस संबंध में आरोपी प्रधान का कहना था कि किशोरी के पिता ने उसे सूचना देकर स्वयं बुलाया था तब उसे घटना का पता चला। विपक्षी लोग साजिश के तहत फसाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी तरह से मामला पेशबंदी का है।