फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged Khusro College chairman Sher Ali Jafri in Bareilly

Bareilly: खुसरो कॉलेज में छात्रों से 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, चेयरमैन शेर अली जाफरी पर एक और रिपोर्ट

Sun, 01 Sep 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के मामले में आरोप सही पाए जाने पर जाफरी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
FIR lodged Khusro College chairman Sher Ali Jafri in Bareilly
शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उनके बेटे ने 379 छात्रों को डीफार्मा व अन्य कोर्स की फर्जी डिग्री बांट दी और 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। छात्रों की शिकायत पर जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। अब शासन के आदेश पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कूटरचित तरीके से गबन कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की बात कही है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी रहे प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार की ओर से कराई रिपोर्ट में जिक्र है कि खुसरो कॉलेज में वर्ष 2019 से 2023 तक फर्जी तरीके से डी-फार्मा, बी-फार्मा व पैरामेडिकल में 379 छात्रों को प्रवेश दिया गया। जब छात्र कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी करने पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता लगा। मामला शासन तक पहुंचा तो शासन के निर्देश पर डीएम रविंद्र कुमार ने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराई।
विज्ञापन


सुनियोजित तरीके से की धोखाधड़ी
रिपोर्ट में जांच अधिकारियों ने बड़े खुलासे किए हैं। स्पष्ट लिखा है कि कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी, सीबीगंज निवासी विश्वनाथ शर्मा, शांति विहार निवासी विजय शर्मा ने छात्रों से धोखाधड़ी की है। आरोपियों को पता था कि डी-फार्मा, बी-फार्मा व पैरामेडिकल कोर्स कराने के नाम पर जिन छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है वह इस कोर्स के लिए विधिक रूप से अधिकृत नहीं हैं। इसके बाद भी उन्हें प्रवेश दिया गया, उनकी परीक्षा कराई गई व फर्जी मार्कशीट बनाकर दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारी ने खोली पोल
मामला सुर्खियों में आया तो स्टाफ ने फंसने के डर से जांच कमेटी को दिए बयान इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए। वायरल हो रही एक पीडीएफ में एक क्लर्क ने बताया है कि वह कॉलेज की जमा फीस की रसीद काटता था। शाम तक जितनी रकम आती उसे कॉलेज चेयरमैन के बेटे के पास ले जाता था। वह डे-बुक में इसकी इंट्री करते थे। वह कॉलेज में नौकरी करता है, वहां क्या हो रहा है, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। इसी तरह के कई बयान अन्य कर्मचारियों ने भी दिए हैं।

सीबीगंज इंस्पेक्टर से दोस्ती चर्चा में 
सीबीगंज इंस्पेक्टर राजबली सिंह के साथ शेर अली जाफरी के बेटे फिरोज अली जाफरी का फोटो वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर की मेहरबानी से जाफरी ने छात्रों के भड़कने पर खुद को बचाने के लिए अपने ही साथी डॉ. विजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पूरे मामले को लीपापोती करके खत्म करने की तैयारी थी। 

दरोगा रत्नेश कुमार से भी जाफरी के पक्ष में एक जांच रिपोर्ट बनवाकर इंस्पेक्टर ने एसएसपी को भेजी थी। इधर, छात्र सीधे एसएसपी अनुराग आर्य के पास पहुंच गए। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और तब छात्रों की ओर से जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सका। खुसरो कॉलेज की एक शाखा बदायूं जिले के बगरैन क्षेत्र में भी बताई जा रही है।

खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी ने कहा कि हमारे साथ डॉ. विजय शर्मा ने धोखाधड़ी की है। हमारे स्टाफ ने डी फार्मा का कोर्स कराने के लिए कैश व अकाउंट में करोड़ों रुपये दिए फिर भी हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे लिखाए गए हैं। हमारा शिक्षा व राजनैतिक कॅरिअर खराब करने का प्रयास हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed