फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against miscreants who fired in Kanwar Yatra in Bareilly

Bareilly: जिनकी वजह से कांवड़ियों पर हुआ था लाठीचार्ज, उन खुराफातियों पर मुकदमा; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 02 Aug 2023 09:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 09:35 AM IST
सार

चक महमूद में कांवड़ियों के जत्थे में शामिल होकर दो युवकों ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठाचार्ज किया था। वी़डियो से फायर करने वालों की पहचान हो गई। हालांकि पुलिस ने दोनों के नाम नहीं खोले हैं। 

विज्ञापन
FIR lodged against miscreants who fired in Kanwar Yatra in Bareilly
फायर करता युवक (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद में कांवड़ यात्रा गुजरने से पहले रविवार को दो फायर कर माहौल बिगाड़ने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि दोनों के नाम नहीं खोले हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम डीजे बंद कराने पर जत्थे के महंत डॉ. राकेश कश्यप आदि ने कांवड़ यात्रा कछला ले जाने से इनकार कर दिया था। तब कांवड़ियों की भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने दो फायर किए और भीड़ में शामिल होकर भाग निकले। इस फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली बवाल प्रकरण: मकान बिकाऊ है... लिखकर विशेष समुदाय के लोगों ने लगाए पोस्टर; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दरोगा राहुल कुमार की ओर से दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट करा दी गई है। तहरीर में लिया गया कि इनकी फायरिंग की वजह से छत पर खड़े पुलिसकर्मियों, महिलाओं और बच्चों की जान को खतरा पैदा हो गया। 

Trending Videos

पुलिस ने किया था हल्का बल प्रयोग 

पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। असामाजिक तत्वों की हरकत से बवाल की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने फायरिंग करते आरोपियों के वीडियो फुटेज जारी किए हैं। हालांकि एफआईआर में इनके नाम नहीं खोले गए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। इनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक चक महमूद का ही निवासी है। 

वहीं दूसरा बारादरी थाना क्षेत्र के ही नरकुलागंज का मूल निवासी है और संजय नगर में किराये पर रहता है। एक हुक्काबार में फायरिंग को लेकर भी वह चर्चा में रहा था। दोनों आरोपी उत्तराखंड या दिल्ली फरार हो गए हैं। टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed