फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Houses are for sale in Bareilly People from other communities put up posters outside 100 houses

बरेली बवाल प्रकरण: मकान बिकाऊ है... लिखकर विशेष समुदाय के लोगों ने लगाए पोस्टर; जानिए पूरा मामला

Wed, 02 Aug 2023 09:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Aug 2023 09:21 AM IST
सार

कुछ जगह कागज तो कुछ जगह दीवार पर लिखा गया कि यह मकान बिकाऊ है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो गलियों में जाकर जानकारी जुटाई गई। लोगों से बात की तो उन्होंने स्वीकार भी किया कि उन्होंने ही ये लिखा है।

विज्ञापन
Houses are for sale in Bareilly People from other communities put up posters outside 100 houses
घरों के बाहर लोगों ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में कांवड़ यात्रा में बवाल से पहले रास्ते पर धरना प्रदर्शन करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज किया तो उसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। करीब सौ लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है, लिखे पोस्टर चस्पा कर लिए। पुलिस अफसर उनसे बात करके पोस्टर हटवाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

बारादरी थाने के दरोगा वकार अहमद की ओर से 30 जुलाई के घटनाक्रम को लेकर रिपोर्ट कराई गई। बताया गया कि कुछ लोग कांवड़ यात्रा लेकर जोगी नवादा होकर कछला गंगा घाट जाने वाले थे। जोगी नवादा में कुछ महिला व पुरुष रास्ता रोककर बैठ गए। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा का विरोध किया। समझाने पर भी नहीं माने। ऐसे में माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस बल को इन्होंने पीछे धक्का दे दिया। बमुश्किल लोगों को हटाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई की भनक लगते ही जोगी नवादा निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। कुछ जगह कागज तो कुछ जगह दीवार पर लिखा गया कि यह मकान बिकाऊ है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो गलियों में जाकर जानकारी जुटाई गई। लोगों से बात की तो उन्होंने स्वीकार भी किया कि उन्होंने ही ये लिखा है। कहा कि नई परंपरा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कही थी।

विज्ञापन

अब उन्हीं पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं तो आखिर यहां रहकर क्या करें। एसपी सिटी, सीओ तृतीय से लेकर थाना प्रभारी तक ने इन लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस के पास हर घटनाक्रम की वीडियो फुटेज व फोटो मौजूद हैं। उसमें जो खुराफात करता मिलेगा, उसी के खिलाफ चार्जशीट लगेगी। शांतिपूर्ण तरीके से रहने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस आश्वासन के बाद अधिकांश लोगों ने पोस्टर हटा लिए।

खुराफातियों की शह पर किया, पहचान कर रहे
एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि जोगी नवादा मोहल्ले के अमन पसंद लोगों से कार्रवाई का कोई मतलब नहीं है। जो लोग उस दिन पुलिस प्रशासन के कार्य में बाधा डालकर माहौल खराब कर रहे थे, केवल उन्हीं पर कार्रवाई होनी है। पुलिस को पता लगा है कि लोगों को भड़काकर पोस्टर लगवाने के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ है। ये लोग कुछ राजनैतिक दलों व लोगों से भी जुड़े हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सर्विलांस व अन्य माध्यम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इन पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। आम नागरिकों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन उनके साथ है। अधिकांश लोगों को बात समझ भी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed