फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Lodged against in-laws for dowry death of lady teacher priya in Bareilly

'ये लोग मेरी हत्या कर देंगे': शिक्षिका प्रिया ने फोन पर कही थी यह बात, पिता पहुंचे तो मिली लाश; दो गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 07:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 07:29 AM IST
सार

Bareilly News: शिक्षिका प्रिया गंगवार की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रिया की पिटाई भी करते थे। 

विज्ञापन
FIR Lodged against in-laws for dowry death of lady teacher priya in Bareilly
प्रिया गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में शिक्षिका प्रिया गंगवार का शव शनिवार रात उनकी ससुराल में लटका मिला था। प्रिया के पिता ने दामाद शिवांशु रस्तोगी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने पति शिवांशु और सास अंजली को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अग्रसेननगर निवासी लेखपाल हरीश कुमार ने बताया कि बेटी प्रिया गंगवार की शादी पवन विहार के गणेशपुरम निवासी शिवांशु रस्तोगी से की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति शिवांशु, सास अंजली, देवर वरुण रस्तोगी, ससुर संदीप रस्तोगी अक्सर उसकी पिटाई करते थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने किया था कॉल
प्रिया ने सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने प्रिया को ही धमकी देकर चुप करा दिया। प्रिया ने अपने पिता को कॉल कर बताया कि मुझे यहां से ले जाओ वरना ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। कुछ देर बाद शिवांशु ने फोन कर बताया कि वह लोग प्रिया को अस्पताल लेकर जा रहे हैं, आप भी आ जाओ। 

अस्पताल पहुंचकर देखा तो प्रिया की मौत हो चुकी थी। प्रिया के पिता ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाकर बारादरी थाने में तहरीर दी थी। बारादरी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।

निजी स्कूल में पढ़ाती थी प्रिया
पड़ोसियों के मुताबिक प्रिया गंगवार और शिवांशु रस्तोगी ने एक साल पहले ही दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह किया था। तब से प्रिया ससुराल में रहती थीं। वह शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। ससुराल पक्ष के लोगों का टेलरिंग का काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed