{"_id":"65e3de534ebf2148f503a427","slug":"lady-teacher-body-found-hanging-in-the-room-in-bareilly-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
Sun, 03 Mar 2024 07:50 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:50 AM IST
सार
बरेली में एक निजी स्कूल की शिक्षिका का शव शनिवार को उनकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो शव घर ले आए।
विज्ञापन
प्रिया गंगवार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में निजी स्कूल की शिक्षिका प्रिया गंगवार (28) की उनकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ और इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शनिवार रात नौ बजे बारादरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी निवासी शिक्षिका का शव उनकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो शव घर ले आए। पड़ोस की कॉलोनी अग्रसेननगर से प्रिया के पिता हरीश गंगवार भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
सीओ तृतीय अनीता चौहान भी मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों व पड़ोसियों से बात की। पड़ोसियों ने बताया कि प्रिया गंगवार और शिवांशु रस्तोगी ने एक साल पहले ही दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह किया था। तब से प्रिया ससुराल में रहती थीं। वह राधा माधव स्कूल में पढ़ाती थीं। ससुराल पक्ष के लोगों का टेलरिंग का काम है।
विज्ञापन
सास बोली- बदल गया था प्रिया का व्यवहार
प्रिया की सास अंजलि रस्तोगी ने बताया कि शनिवार सुबह ही वह प्रिया को लेकर उसके मायके उसके बदले व्यवहार की शिकायत करने गई थीं। शाम को बहू के साथ ही घर लौट आईं। अचानक प्रिया ने यह कदम क्यों उठा लिया, इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।
प्रिया की सास अंजलि रस्तोगी ने बताया कि शनिवार सुबह ही वह प्रिया को लेकर उसके मायके उसके बदले व्यवहार की शिकायत करने गई थीं। शाम को बहू के साथ ही घर लौट आईं। अचानक प्रिया ने यह कदम क्यों उठा लिया, इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।