फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against four persons including BJYM city president

Bareilly News: भाजयुमो नगर अध्यक्ष समेत चार पर एफआईआर

Fri, 13 Jun 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four persons including BJYM city president
अपहरण कर बंधक बनाने, दुष्कर्म के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

फरीदपुर। भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, अरविंद यादव समेत चार लोगों के खिलाफ महिला को घर में बंधक बनाने, दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में फरीदपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि उसका पति उसे सड़क हादसा दिखा कर उसे मार डालना चाहता था। उसका उसके पति के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। विगत एक जून को दोपहर में महिला अपनी स्कूटी ठीक कराकर शाम छह बजे लौट रही थी। तभी भुता रोड पर उसका पति, उसके साथ भाजयुमो नेता व दो अज्ञात लोग कार से पहुंचे और उसे कार में डालकर फरीदपुर नगर के एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। यहां भाजयुमो नेता ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मकान मालिक पहुंच गई, उन्हें देखकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी और कहा कि दुष्कर्म करने के बाद मारकर उसका शव गायब कर देगा। महिला ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ गुहार लगाई थी। वहीं, आरोपी नेता का गाली देने का ऑडियो वायरल हुआ था। महिला की तहरीर पर बृहस्पतिवार को फरीदपुर पुलिस ने दो नामजद व दो अन्य अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed